<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 31, 2026

4 नवंबर को गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पदयात्रा, तैयारियों को लेकर कल होगी अहम बैठक


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार, 1 नवंबर को शाम 5 बजे रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, राज्यसभा और लोकसभा सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, वर्ष 2022 के विधानसभा एवं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी शामिल होंगे। इसके अलावा गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और पदयात्रा के जिला संयोजक भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 4 नवंबर को होने वाली पदयात्रा को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर जनता के बीच उठाए जा रहे सवालों का जवाब भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। पदयात्रा को लेकर आम जनमानस में उत्साह का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Pages