गोरखपुर। जनपद गोरखपुर पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक जनपद गोरखपुर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर तथा शॉल और पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश कुमार सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन प्रसाद एवं मुकेश कुमार सिंह शामिल रहे। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment