<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, बस्ती में 14 केंद्र निर्धारित

बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि बस्ती जनपद में मतदान के लिए कुल 14 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान दिवस से दो दिन पहले तहसील स्तर पर लेखपालों के माध्यम से आवश्यक तैयारियां पूरी कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में रामनगर, रुधौली, सल्टौआ गोपालपुर, साऊंघाट, गौर, परसरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया, बस्ती, नगरपालिका परिषद बस्ती, कप्तानगंज, बहादुरपुर, बनकटी और कुदरहा के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवनों में मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर संबंधित क्षेत्र पंचायत के निर्धारित क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव में केवल शिक्षक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराई जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages