<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 3, 2026

2027 में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर बनेगी योगी सरकार - शैलेश कुमार राजभर


संत कबीर नगर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शैलेश कुमार राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीटों का आंकड़ा पार कर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी और योगी आदित्यनाथ लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, मुफ्त खाद्यान्न, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा मेडिकल कॉलेजों की स्थापना सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया।

राजभर ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता 2027 में एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत देगी।

इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष मोहन गिरि, बूथ अध्यक्ष रामकरन, दीपक, कमलेश विश्वकर्मा, विजय प्रजापति, जोखन गिरि, रविदेव नायक, रामभवन गोंड, राम अंजोर गोंड, हरिश्चन्द्र राजभर, शकुन्तला, उर्मिला देवी, राम प्रसाद चौधरी, जयराम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages