<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 3, 2026

कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती


गोरखपुर। सिविल लाइंस स्थित कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर सलिटा ए.सी. द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुआ।
इसके बाद प्रधानाचार्या सिस्टर सलिटा ए.सी., उपप्रधानाचार्या सिस्टर अरुल मेरी ए.सी. सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्मिता राव ने किया। शिक्षिका अर्चना शर्मा ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष, देशसेवा एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति उनके विचारों को साझा किया। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन’ गीत प्रस्तुत कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या सिस्टर सलिटा ए.सी. ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की जानकारी कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज के कोरियोग्राफर अखिलेश गुप्ता ने दी।

No comments:

Post a Comment

Pages