बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का धरना और कार्य बहिष्कार शनिवार को तीसरे दिन भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। संविदा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे मरीजों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश महामंत्री डॉ. आदित्य भारती, मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा और जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो 12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनपद के लगभग 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार में हिस्सा लिया है।
संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. आदित्य भारती, मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा और जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की अपील की।
धरने में डॉ. आनंद गौरव शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. जुनेद अहमद, डॉ. इंद्रेश चौधरी, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. दीपिका सचान, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. ए.के. दूबे, डॉ. पी.एन. चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. सुनील सौरभ, डॉ. रवि वर्मा, डॉ. नफीस खान, डॉ. साजिया, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. आमिश कुमार, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. अमित पांडेय, विवेक मिश्र, शशि मौली रतन पांडेय, राकेश पांडेय, राजकुमार, अनीता देवी, अनुराधा सिंह, राजकुमार प्रजापति, प्रभाकर श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार यादव, शिव भूषण श्रीवास्तव, रविंद्र चौधरी, रीतेश कुमार सिंह, भगवान स्वरूप, कृष्ण मोहन सिंह, विजय वर्मा, मेराज अहमद, विवेकानंद सिंह, रविंद्र पटेल, प्रदीप यादव, विकास गौड़, जमील अहमद, उमेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज यादव, अवधेश मिश्र, अखिलेश चतुर्वेदी, पूजा गौड़ सहित बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment