<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

शिवसेना यूबीटी ने अमहट घाट पर किया सामूहिक श्राद्ध और तर्पण


बस्ती। शिवसेना यूबीटी की जिला इकाई की ओर से शनिवार को सिद्धेश्वर शिव मंदिर, अमहट घाट पर सामूहिक श्राद्ध एवं तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार पितरों को तर्पण अर्पित कर उनकी विदाई की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
जिला प्रमुख इंजीनियर रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में देश के महान अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राम जन्मभूमि आंदोलन में प्राणोत्सर्ग करने वाले शहीद कारसेवकों तथा कोख में मार दी गई बेटियों के निमित्त विधि-विधान से श्राद्ध एवं तर्पण किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ज्ञात-अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करना है।
शिवसेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने परंपरानुसार श्राद्ध एवं तर्पण किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना निरंतर इस प्रकार के आयोजन कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है। कुआनो नदी के पवित्र तट पर उपस्थित लोगों ने पितरों से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देने के साथ फलाहार भी कराया गया।
कार्यक्रम में राधेश्याम शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, वरुणेश शुक्ल, विनय सिंह, दिलीप दूबे, अजय कुमार चौधरी, मुनीम जी, कन्हैया मास्टर, सुरेश निषाद, शिवेश शुक्ल, अमित गुप्ता सहित अनेक शिवसैनिकों एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Pages