<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 31, 2026

किसानों को आलू बीज पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति कुंतल अनुदान, उद्यान विभाग में शुरू हुआ आवंटन

- कुफरी बहार और कुफरी सिंदरी की 82 कुंतल बीज उपलब्ध, पहले पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य


बस्ती। आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को रियायती दर पर आलू का उन्नत बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आलू की दो प्रमुख प्रजातियों कुफरी बहार और कुफरी सिंदरी का कुल 82 कुंतल बीज आवंटन के लिए उपलब्ध है। दोनों प्रजातियों पर किसानों को 1000 रुपये प्रति कुंतल की दर से अनुदान भी दिया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुफरी बहार प्रजाति का 41 कुंतल बीज 3480 रुपये प्रति कुंतल तथा कुफरी सिंदरी प्रजाति का 41 कुंतल बीज 3630 रुपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है। निर्धारित दर पर बीज प्राप्त करने वाले किसानों को प्रति कुंतल 1000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों को आलू की खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

विभाग ने इच्छुक किसानों से जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और एक फोटो साथ लाना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण के बाद किसान आलू बीज प्राप्त कर सकेंगे। उद्यान विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाने और समय से बीज प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages