<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 31, 2026

पेंशनरों को कोषागार आने की जरूरत नहीं, घर बैठे मोबाइल से जमा करें जीवित प्रमाण-पत्र


बस्ती। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवित प्रमाण-पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए अनावश्यक रूप से कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशनर अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि नवंबर 2026 में जिन पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने की देयता बन रही है, केवल उन्हीं को कोषागार आने की आवश्यकता है। अन्य पेंशनरों को फिलहाल कोषागार आने की जरूरत नहीं है। पेंशनर वर्ष में किसी भी समय अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रमाण-पत्र जमा करने की वास्तविक माह एवं तिथि की जानकारी के लिए पेंशनर विभाग की वेबसाइट koshvani.up.nic.in पर जाएं। यहां 'Pensioner's Corner' में 'Pension Payment Details' पर क्लिक कर संबंधित कोषागार का चयन करें। इसके बाद बैंक खाता संख्या और कैप्चा भरकर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि घर बैठे प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से 'Jeevan Pramaan App' और 'Aadhaar Face RD' डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जीवित प्रमाण-पत्र जमा किया जा सकता है। इस सुविधा से पेंशनरों को कोषागार तक आने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

वहीं, नवंबर माह में कोषागार पहुंचकर जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने वाले पेंशनर अपने साथ नवीनतम फोटो, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति और आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान-पत्र अवश्य लेकर आएं।

मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे अपनी प्रमाण-पत्र जमा करने की देय तिथि की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें और मोबाइल के माध्यम से घर बैठे इस सुविधा का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages