बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को देश के प्रथम गृहमंत्री एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कुआनो नदी तट के निकट स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता का परिचय दिया। उनके प्रयासों से देश को एकजुट रखने और मजबूत राष्ट्र की नींव रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। उनका संदेश था कि कठिन समय में कायर व्यक्ति बहाने खोजते हैं, जबकि साहसी व्यक्ति रास्ते तलाशते हैं। हम सभी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
इस दौरान राधेश्याम चौधरी, विवेक चौधरी, कैप्टन दिनेश सिंह, दीपक मिश्रा, सुनील पाण्डेय, कुमकुम भारती, अरुणेन्द्र पटेल, बब्बू खान, अतुल सिंह, रंजीत सिंह, इरफान अहमद, ताहिर शेख, इन्द्र बहादुर यादव, पप्पू यादव, शिवकुमार गौतम, शिव पटवा, बब्बू चौधरी सहित अन्य लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:
Post a Comment