<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 2, 2026

आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े पारिश्रमिक से आर्थिक मजबूती मिलेगी - मुख्यमंत्री


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण, निगम की वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारंभ तथा आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े हुए पारिश्रमिक की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए तथा सफाई कर्मियों को सामग्री एवं अन्य लाभ प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर बहुउद्देशीय हाल, राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने देखा। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं आउटसोर्स कर्मियों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक में वृद्धि से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ से आउटसोर्स सेवाओं के संचालन में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। डिजिटल माध्यम से सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक और टूल किट वितरित किए। उपस्थित लोगों ने आउटसोर्स कर्मियों के हित में की गई घोषणाओं की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, बीएसए अनुप तिवारी, सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Pages