<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

शराब की दुकान के सामने गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठा सवाल


महादेवा, बस्ती। लालगंज-कुदरहा मार्ग पर सरकारी देशी शराब की दुकान के सामने सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुकान के सामने जगह-जगह कूड़ा-कचरा और शराब के खाली पाउच बिखरे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मार्ग के किनारे फैली गंदगी से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। शराब की दुकान के आसपास खाली पाउच बिखरे रहने से भी स्थिति खराब नजर आ रही है।

लोगों ने संबंधित जिम्मेदारों से सड़क किनारे नियमित सफाई कराने और कूड़ा हटवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अब देखना है कि जिम्मेदार इस ओर कब ध्यान देते हैं और सड़क किनारे पसरी गंदगी से लोगों को कब राहत मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Pages