<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

नेपालगंज रोड-बहराइच रेलखंड पर 31 से शुरू होगी ट्रेन सेवा

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे शुभारंभ


गोरखपुर। नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेलखंड पर ट्रेन सेवाओं की शुरुआत सोमवार, 31 अगस्त को होगी। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी विशेष गाड़ी को रवाना किया जाएगा।
समारोह में बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ रेल अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रहेगी।
रेल सेवा शुरू होने से नेपालगंज रोड से बहराइच होते हुए गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी तक सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ नेपाल के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। रेल संपर्क बहाल होने से क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। आकांक्षी जनपद बहराइच के विकास को भी इससे नई दिशा मिलने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Pages