<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 30, 2026

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी


बस्ती। मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत रविवार को एंटी रोमियो टीम महिला थाना तथा थाना सोनहा और थाना कप्तानगंज की टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 1098 और 108 की जानकारी देते हुए संकट की स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव और सतर्कता के संबंध में जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने देश में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के संबंध में भी महिलाओं को जानकारी दी। पुलिस ने किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में संबंधित थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की अपील की। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए किसी भी संकट में तत्काल सहायता लेने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages