चौरीचौरा (गोरखपुर)। रानी लक्ष्मीबाई महिला संगठन के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने तहसील चौरीचौरा पहुंचकर उपजिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राशन कार्ड में पात्र लोगों के नाम जोड़ने तथा नए राशन कार्ड बनवाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन की ओर से बताया गया कि अभियान के दौरान पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया भी कराई गई।
कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पात्र परिवारों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने के लिए राशन कार्ड से वंचित लोगों के नाम जल्द जोड़े जाएं तथा पात्र लोगों के नए राशन कार्ड बनाए जाएं।
ज्ञापन के माध्यम से अन्य जनसमस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुमार, झंगहा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश कुमार, प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह, पिपराइच ब्लॉक अध्यक्ष नेहा मद्धेशिया, फूलवरिया की हसीना खातून, संजू, गगड़ा के कार्यकर्ता, पूनम, उषा, गुड्डी, गोरखपुर ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment