<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

गनेशपुर में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, तालाब नीलामी और वृहद वृक्षारोपण का प्रस्ताव


बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी।
बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के तालाबों की नीलामी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने, शंकर नगर चौराहे के पास स्थित जर्जर भवन की नीलामी तथा अधिशासी अधिकारी के आवास निर्माण सहित कई प्रस्तावों पर विचार हुआ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री, कीटनाशक और सफाई उपकरणों की खरीद का भी प्रस्ताव रखा गया।
अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत की जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। नगरवासियों को बेहतर सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि बोर्ड की बैठक में पारित एवं प्रस्तावित कार्यों को नगर पंचायत की उपलब्ध धनराशि के आधार पर प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्यों को नियमानुसार आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रह्मा प्रसाद, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन, दुर्गेश कुमार, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुस्ताक, दुर्गेश चौबे, अरुण कुमार और प्रकाश निषाद समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। बैठक के संचालन एवं व्यवस्थाओं में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिंकू, विकास, सूरज और सुधीर आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages