<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

ऑपरेशन साथ-साथ : परिवार परामर्श केंद्र ने चार टूटते परिवारों को फिर मिलाया


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह, महिला हेड कांस्टेबल प्रीती गुप्ता एवं शांति यादव ने पति-पत्नी के बीच विभिन्न कारणों से उत्पन्न मतभेदों को दूर कर चार परिवारों में आपसी सुलह कराई।

परामर्श एवं समझाइश के माध्यम से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को दूर करते हुए उन्हें एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर रहने के लिए प्रेरित किया गया। बातचीत के बाद चारों दंपतियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जिसके बाद सभी को महिला थाना परिसर से राजी-खुशी विदा किया गया।

परामर्श केंद्र द्वारा जिन परिवारों में सुलह कराई गई, उनमें संगीता पत्नी शैलेन्द्र निवासी नेवरी गाढ़ा, थाना नगर, बस्ती; ज्योति पत्नी सचिन निवासी मिश्रौलिया, थाना वाल्टरगंज, बस्ती; श्रुति पत्नी सुशील कुमार निवासी अहिरौली, थाना मुंडेरवा, बस्ती तथा नैंसी पत्नी मानस गुप्ता निवासी मंगल बाजार, थाना पुरानी बस्ती, बस्ती शामिल हैं।

परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझ-बूझ के माध्यम से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाना है।

No comments:

Post a Comment

Pages