<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 19, 2026

यूनिक ग्लोबल एकेडमी के शिक्षक और बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। थाना साइबर क्राइम बस्ती पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यूनिक ग्लोबल एकेडमी, भगवतीपुरम, रामजानकी रोड, थाना कलवारी के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद, आरक्षी जितेंद्र यादव एवं आरक्षी दुर्गेश कुमार गौड़ ने विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बच्चों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम/डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी के कहने पर अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने तथा किसी व्यक्ति के साथ मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन साझा करने से भी बचने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान साइबर ठगी होने पर तत्काल कार्रवाई के महत्व को समझाते हुए 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही साइबर अपराध की वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों को थाना स्तर पर स्थापित 24 घंटे साइबर सहायता डेस्क के बारे में भी बताया गया। आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए थाना स्थानीय का सीयूजी मोबाइल नंबर 7839876672 उपलब्ध कराया गया।

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आमजन से अपील की कि डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें, किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास कर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment

Pages