<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

जीशान अहमद खलीलाबाद से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी घोषित


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 313-खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनपद निवासी जीशान अहमद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप जारी कर उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

जीशान अहमद लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। किसान नेता के रूप में उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई है। अन्याय के विरोध तथा जनसमस्याओं को सामने लाने के साथ ही वह नागरिक अधिकारों के संघर्ष में सक्रिय रहे हैं।

पार्टी की ओर से बताया गया कि जीशान अहमद आजाद अधिकार सेना के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सामाजिक सक्रियता और जनसरोकारों को देखते हुए उन्हें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

No comments:

Post a Comment

Pages