<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

आयकर विभाग में यूपी के छह खिलाड़ियों को खेल कोटे से नियुक्ति


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

मुंबई। आयकर विभाग, मुंबई ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए खेल कोटे के तहत 97 मेधावी खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है। चयनित खिलाड़ियों को टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर नियुक्ति दी गई है।

07 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से 97 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। विभिन्न खेल विधाओं से कुल 3,595 आवेदन प्राप्त हुए। निर्धारित मानकों के अनुसार सत्यापन और मूल्यांकन के बाद मेरिट के आधार पर 97 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में 80 प्रतिशत से अधिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है।

उत्तर प्रदेश से चयनित कबड्डी खिलाड़ी अभिजीत मलिक वर्ष 2023-24 में ईरान के उर्मिया में आयोजित जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उनका चयन टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है।

पैरा-शूटिंग खिलाड़ी आकाश को भी टैक्स असिस्टेंट नियुक्त किया गया है। उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं पैरा-शूटर दीपेंद्र सिंह ने वर्ष 2022 में विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स विश्व कप में फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और जर्मनी में आयोजित प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। उनका चयन भी टैक्स असिस्टेंट के पद पर हुआ है।

बास्केटबॉल खिलाड़ी जनमेजय सिंह को स्टेनोग्राफर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 2022 में दोहा में आयोजित अंडर-16 एफआईबीए एशिया चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कुणाल मलिक का चयन मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर हुआ है। उन्होंने प्रथम एशियन शूटिंग बॉल चैंपियनशिप और 39वीं जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं फुटबॉल खिलाड़ी विशाल यादव को स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेलों में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

आयकर विभाग ने नवचयनित खिलाड़ियों को खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages