<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 13, 2026

सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सोशल मीडिया पर जाति विशेष को लेकर भड़काऊ, अभद्र एवं विद्वेषपूर्ण टिप्पणी करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को फेसबुक पर जाति विशेष के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट प्रसारित की गई थी। मामले में थाना कोतवाली बस्ती में आरके आरतियन उर्फ रामू पुत्र ध्रुवचन्द्र निवासी ग्राम पतिला, थाना कप्तानगंज के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

13 अगस्त को पुलिस टीम आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराने के लिए पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी आईटीआई कटरा में मिला। नोटिस के संबंध में जानकारी देने पर उसने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिस के अनुसार उसके उग्र व्यवहार से शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए उसे धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत हिरासत में लिया गया।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौड़, सुरेन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, जयविन्द, विमलेश द्विवेदी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages