वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की ओर से श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान खोया-पाया शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को शिविर का उद्घाटन समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने किया।
इस अवसर पर डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि 11 अगस्त को कांवड़ यात्रा के श्रद्धालु श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अक्सर कांवड़िये और उनके परिजन एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। ऐसे में खोया-पाया शिविर अत्यंत उपयोगी साबित होता है। शिविर के माध्यम से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाना आसान हो जाता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र ने कहा कि कांवड़ मेले में खोया-पाया शिविर की आवश्यकता हमेशा बनी रहेगी। पिछले 34 वर्षों से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा लगातार खोया-पाया शिविर का संचालन किया जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाना पुनीत कार्य है।
शिविर संयोजक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि कठिनाइयों के बावजूद जितना संभव होगा, शिविर का संचालन अनवरत जारी रखा जाएगा। किसी खोए हुए बच्चे अथवा व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाने पर जो खुशी मिलती है, वह अविस्मरणीय होती है।
उद्घाटन अवसर पर सी.ए. अजित चौधरी, डा. राजेश पटेल, शिव प्रसाद चौधरी, डा. लालचंद, मनोज कुमार, शिवशंकर, श्याम किशोर दूबे, वृजेश सिंह, उत्कर्ष दूबे, ध्रुव चौबे, जग प्रसाद, सतीश चौधरी, वीरेन्द्र निषाद, नवीन पाल, दुर्गेश मिश्र, दीनदयाल तिवारी, वृजेश मिश्र, जी.डी. मिश्र, भूपेन्द्र चौधरी, आलोक सिंह ‘अंशू’, महेन्द्र प्रताप चौधरी, श्रद्धेय पाल, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, रविशंकर शुक्ल, प्रिन्स शुक्ल, राजेश्वर तिवारी, मनोज यादव, बब्लू तिवारी, प्रभात सोनी, शिब्लू पाण्डेय, राम अधार पाल, विश्वनाथ जायसवाल, सन्तोष पाल, दिलीप पाण्डेय, गोविन्द पाण्डेय, अभय नारायण गोस्वामी, विजय प्रकाश गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment