<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

कांवड़ यात्रियों की सेवा में अनन्ता हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। श्रावण मास में अयोध्या धाम से सरयू का पवित्र जल लेकर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम की ओर बढ़ रहे कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अनन्ता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल की ओर से गजेंद्र फिलिंग स्टेशन, भुअर जेल गेट के सामने चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में यात्रा पर निकले बड़ी संख्या में शिवभक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

अस्पताल के प्रबंधक इंजीनियर राहुल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने श्रद्धालुओं की जांच की। पैदल यात्रा के कारण थकान, कमजोरी, शरीर में दर्द, मामूली चोट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे कांवड़ यात्रियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरत के अनुसार प्राथमिक उपचार भी किया गया।

चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से यात्रियों को मौके पर ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में उचित सलाह मिल सकी। शिविर के माध्यम से अनन्ता हॉस्पिटल में उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी गई। अस्पताल में हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, तंत्रिका रोग, स्त्री रोग और बाल रोग समेत अन्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।

इंजीनियर राहुल चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु लंबी दूरी तक पैदल चलते हैं। लगातार यात्रा करने से थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे समय में यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मदद है। उन्होंने कहा कि अनन्ता हॉस्पिटल की टीम सामाजिक दायित्व के तहत पूरी तत्परता के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रही है।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं ने चिकित्सा टीम के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना था कि यात्रा मार्ग पर समय से चिकित्सकीय सलाह और प्राथमिक उपचार मिलने से काफी राहत मिलती है।

श्रावण मास में अयोध्या से सरयू जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री बस्ती होते हुए बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे, पेयजल, विश्राम और चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में अनन्ता हार्ट एंड कैंसर हॉस्पिटल द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर भी कांवड़ यात्रियों के लिए सहायक साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages