वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के केंद्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत विभिन्न किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
सुबह 11 बजे सीटू से संबद्ध यूपीएमएसआरए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद दोपहर दो बजे किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, जनौस, एडवा, खेएमयू, एमडीएम रसोइया कर्मचारी यूनियन और आशा कर्मचारी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
प्रदर्शन में किसान सभा के परशुराम, मोहन, मिड डे मील से अनुपम व फूल चंद्र सिंह, एडवा से अनीता, सरोज व इसरावती, आशा कर्मचारी यूनियन से शिवाजी शुक्ला, खेत मजदूर यूनियन से राम अचल निषाद व नरसिंह भारद्वाज, डीवाईएफआई से शिव चरण निषाद व नवनीत यादव, ई-रिक्शा यूनियन से ओमेंद्र, सीटू से केके तिवारी, सीपीआई से राम दयाल तथा सीपीएम से शेषमणि, रामजी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment