<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर का परचम, 16 स्वर्ण सहित 24 पदकों पर किया कब्जा


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचंद्र बोस नगर, सूर्यकुंड के खिलाड़ियों ने 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रयागराज के सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 5 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर कुल 24 पदकों पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं ने कुश्ती, जूडो और कुरास प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कठिन मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रतियोगिता से लौटने के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र पति तिवारी, मंत्री डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक चटर्जी, शारीरिक आचार्य राकेश कुमार अग्रहरी, अनूप कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार ओझा सहित समस्त आचार्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages