<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 3, 2026

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेश सिंह का भव्य स्वागत-सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रविवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गोरखपुर मंडल कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिला उपाध्यक्ष आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का अपर निदेशक कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, गोरखपुर मंडल डॉ. जयंत कुमार ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. जयंत कुमार ने अपने संबोधन में राजेश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन एवं कर्मचारियों के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

समारोह में राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ गोरखपुर के मंत्री महेंद्र चौहान, स्वास्थ्य शिक्षक एम.डी. सिंह, पवन कुमार श्रीवास्तव, डी.डी. दूबे, जय गोविंद गौतम, अवध नारायण, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, मंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल, परिषद के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव सहित अपर निदेशक कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Pages