<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 4, 2026

बहादुर पुलिस श्वान 'वैनमोर' को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि


गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के पुलिस श्वान दस्ते के बहादुर श्वान 'वैनमोर' के निधन पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वैनमोर को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, डॉग स्क्वाड की टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश से प्रशिक्षण प्राप्त कर गोरखपुर पुलिस के श्वान दस्ते में शामिल हुए वैनमोर ने अपने सेवाकाल में श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा, वीआईपी एवं वीवीआईपी ड्यूटी, महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा जांच, घटनास्थलों के निरीक्षण, खोजी अभियानों तथा कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल खुलासे में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने वैनमोर की निष्ठा, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को गोरखपुर पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages