<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 30, 2026

सोशल ऑडिट प्रशिक्षण संपन्न, 37 बीआरपी और बीसेक हुए प्रशिक्षित


बस्ती। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 (वीबी-जी राम जी एक्ट-2025) के अंतर्गत सोशल ऑडिट विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। जिला ग्राम्य विकास संस्थान (डीआईआरडी) परिसर में 29 व 30 जुलाई को आयोजित इस प्रशिक्षण में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के 37 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) एवं ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर (बीसेक) ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव, उन्नाव से आए प्रशिक्षक अविनाश वाजपेई तथा चित्रकूट के जिला सोशल ऑडिट समन्वयक विनोद कुमार कुशवाहा ने प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एक्ट-2025 और मनरेगा के बीच के प्रमुख अंतर, सोशल ऑडिट की प्रक्रिया, अधिनियम के प्रावधान, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सहित ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी और जनहितकारी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सभी सफल रहे। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर मुकेश कुमार, बृजेंद्र, राकेश कुमार यादव, जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर राम प्रकाश, तरुण कुमार वर्मा, उमाकांत दूबे, वंदना शुक्ला, कुन्तेश वर्मा, सुधारानी, विवेक कुमार मिश्रा, अनीता देवी, अवधेश कुमार मिश्र, चन्द्रमणि पाठक, पवन कुमार वर्मा, राकेश कुमार सिंह, शीतला प्रसाद, विकास कुमार शुक्ल सहित बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages