वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
कलवारी, बस्ती। कुदरहा विकास क्षेत्र स्थित कामधेनु बाल विद्या मंदिर, बैडारी में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विकास त्रिपाठी ने स्वर्गीय ओझा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा ने विद्यालय की स्थापना कर माझा क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई। उनके प्रयासों से क्षेत्र के हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि स्व. ओझा का जीवन समर्पण, सेवा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक था, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने भी स्व. ओझा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शिक्षा जगत का प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में बाबूराम यादव, हनुमान यादव, नंदलाल, चंद्रेश यादव, मिथलेश, गीता, कंचन, अंजू, सविता, सर्वेश तिवारी, राम पराग, अमन मिश्र, लल्ला त्रिपाठी, विशेष त्रिपाठी, शिवम कनौजिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment