<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

प्रस्तावित आईएमआरसी लैब व कल्याण मंडप के लिए भूमि का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ असुरन-पिपराईच रोड स्थित तुर्रा नाले के समीप ग्राम जंगल सुभान अली तथा जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में प्रस्तावित आईएमआरसी लैब के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रस्तावित परियोजना एवं भूमि संबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।
इसके बाद मण्डलायुक्त ने जटेपुर उत्तरी में प्रस्तावित कल्याण मंडप के लिए चिन्हित की जा रही भूमि का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages