<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

देवरिया में भारतीय अपना समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, पूर्वांचल राज्य समेत छह प्रमुख मांगें उठाईं

देवरिया। भारतीय अपना समाज पार्टी एवं पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को देवरिया में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

ज्ञापन में पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा देने, गोरखपुर में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम महाराजा उदित नारायण सिंह के नाम पर रखने, सवर्ण आयोग के गठन, किसानों को निःशुल्क खाद-बीज उपलब्ध कराने, आधार कार्ड के आधार पर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देने तथा कक्षा 12वीं तक कॉन्वेंट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता बजरंगी पांडेय ने किया। मुख्य आयोजकों में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक शाही एवं रामेश्वर वर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मोहन मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव अवधेश कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. भानु प्रकाश, प्रदेश संयोजक डॉ. अजय सिंह, गोरखपुर जिलाध्यक्ष इंदुधर पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages