<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

श्री रामलीला समिति आर्यनगर की नई प्रबंध समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिया आशीर्वाद


गोरखपुर। श्री रामलीला समिति, आर्यनगर की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को समिति के संरक्षक एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष अतुल सर्राफ, मंत्री दीप जी, उपमंत्री शोभित मोहन दास, कीर्ति रमन दास एवं सुधीर जैन तथा कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य छेदी लाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार, दीपक श्रीवास्तव एवं नित्यानंद भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
भेंट के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान रामलीला समिति की गतिविधियों एवं आगामी आयोजनों को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए श्री रामलीला की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। समिति के सदस्यों ने भी उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में रामलीला के भव्य एवं सफल आयोजन का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Pages