वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत शेखपुरा में ग्रामीणों ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की दिशा में प्रेरणादायक पहल शुरू की है। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रेम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में युवाओं की "शेखपुरा स्वच्छता समिति" का गठन किया गया है। समिति के सदस्य प्रत्येक रविवार सुबह दो घंटे गांव के चयनित स्थलों पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाएंगे।
रविवार सुबह समिति के सदस्यों ने ग्राम पंचायत भवन के मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मी सूरज के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्व निर्धारित चयनित स्थल पर सफाई नहीं हो सकी, लेकिन मुख्य मार्ग की सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस पहल से गांव में स्वच्छता को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।
स्वच्छता अभियान में ध्रुव कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप सैनी, ओम प्रकाश गुप्ता, शिव बालक, विकास और विवेक सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्राम पंचायत शेखपुरा की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

No comments:
Post a Comment