<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 19, 2026

32 वर्ष की उम्र में समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने 30वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान


गोरखपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनसेवक कुलदीप पाण्डेय ने रविवार को रक्तवीर युवा क्लब, गोरखपुर द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान कर अपने जीवन का 30वां स्वैच्छिक रक्तदान पूरा किया। महज 32 वर्ष की आयु में इस उपलब्धि के साथ उन्होंने समाज को मानवता और सेवा का प्रेरक संदेश दिया।
कुलदीप पाण्डेय पिछले 10 वर्षों से नियमित रूप से विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान करते आ रहे हैं। रक्तवीर युवा क्लब के जरिए उन्होंने पिछले चार वर्षों में छह बार रक्तदान किया है। वहीं, उनकी संस्था के नेतृत्व में आयोजित चार रक्तदान शिविरों में करीब 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में योगदान दिया है।
राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम निवासी एवं प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय के पुत्र कुलदीप पाण्डेय सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे जनकल्याणकारी अभियानों में उनका निरंतर योगदान रहा है। वे युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, प्रसूता, थैलेसीमिया और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदायी साबित होता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है और समाज में मानवता की भावना को और मजबूत करता है।

No comments:

Post a Comment

Pages