<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

भू-जल सप्ताह में जल संरक्षण का दिया गया संदेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भू-गर्भ जल विभाग द्वारा 16 से 22 जुलाई तक जनपद में भू-जल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन एवं छात्र-छात्राओं को भू-जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा जल संचयन के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष भू-जल सप्ताह का संदेश "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प" रखा गया है।

भू-गर्भ जल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों में कृषि, औद्योगिक तथा शहरी क्षेत्रों में जल की बढ़ती मांग के कारण भू-जल स्रोतों पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप भू-जल स्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

भू-जल सप्ताह के अंतर्गत जनपद के एंड कान्वेंट स्कूल तथा महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बस्ती में जल संरक्षण एवं जल संचयन विषय पर रंगोली, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जलवैज्ञानिक, जलवैज्ञानिक, अवर अभियंता, भू-गर्भ जल विभाग खंड बस्ती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा ग्रामीण सेवा संस्थान, बस्ती के प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम नागरिकों से वर्षा जल संचयन अपनाने, जल का दुरुपयोग रोकने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए भू-जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages