<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर स्थापित हुआ श्रीराम मंदिर का आकर्षक मॉडल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल द्वारा गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर श्रीराम मंदिर का आकर्षक मॉडल स्थापित किया गया है। अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई यह प्रतिकृति अपनी भव्यता और आकर्षक प्रकाश सज्जा के कारण यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।

स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में तैयार किए गए इस मॉडल में मंदिर के भव्य शिखर और अत्याधुनिक एलईडी प्रकाश व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। शाम के समय प्रकाश से जगमगाता यह मॉडल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक रेलवे सुविधाओं का सुंदर समन्वय बताया।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन परिसर में स्थापित श्रीराम मंदिर की यह प्रतिकृति यात्रियों को अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराएगी। उन्होंने कहा कि यह मॉडल स्टेशन परिसर को अधिक आकर्षक बनाने के साथ-साथ रेलवे के ‘स्वच्छ व सुंदर स्टेशन’ अभियान को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

रेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल यात्रियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्टेशन की पहचान को भी नई ऊंचाई देगी। यात्रियों ने मॉडल के साथ तस्वीरें खिंचवाकर रेलवे के इस प्रयास की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages