<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाडी सुश्री मानसी ने जीता रजत पदक


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, बुडापेस्ट, हंगरी में चल रहे 4वीं विश्व रैंकिंग कुश्ती-2026 में पूर्वाेत्तर रेलवे की अन्तर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाडी सुश्री मानसी ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
महिला कुश्ती खिलाड़ी सुश्री मानसी की इस उपलब्धि पर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं
सरंक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, कुश्ती/सचिव जय प्रकाश सिंह, कुश्ती/कोच एवं सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा नरसा पदाधिकारियों ने बधाई दी है। 

No comments:

Post a Comment

Pages