<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 17, 2026

एसएसपी ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को फिटनेस व अनुशासन का दिया संदेश


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई तथा अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी कराई। उन्होंने परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों, जिनमें यूपी-112, परिवहन शाखा एवं घुड़सवार पुलिस शामिल रही, का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages