<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 17, 2026

घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। गुलरिहा थाना पुलिस ने घर में अवैध रूप से घुसकर परिवार को धमकाने और दो वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को आरोपी रियाजुद्दीन पुत्र ख्वाजा मैनुद्दीन उर्फ अलाउद्दीन निवासी गाहासाड, थाना गीडा, वादी के घर में घुस गया। आरोप है कि उसने ब्लेड से मच्छरदानी काटकर दो वर्षीय बच्ची को उठाने का प्रयास किया और हथौड़ा दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिवार के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते फरार हो गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा संख्या 566/2026, धारा 331(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी के ससुराल छोड़ने से नाराज आरोपी उसकी जानकारी लेने के लिए पत्नी के ननिहाल पहुंचा था, जहां उसने उक्त घटना को अंजाम दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीत कुमार व पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages