गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, बेनीगंज में बुधवार को आगामी 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने की, जबकि संचालन महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा एवं इंद्रमणि उपाध्याय, उपसभापति पवन त्रिपाठी, अनूप किशोर अग्रवाल सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विस्तृत चर्चा की।

No comments:
Post a Comment