<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 22, 2026

₹429 करोड़ की लागत से बने सिक्स-लेन फ्लाईओवर का आज होगा लोकार्पण, पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगभग 2.6 किलोमीटर लंबे एवं ₹429 करोड़ की लागत से निर्मित सिक्स-लेन फ्लाईओवर के लोकार्पण से पूर्व भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश मणि के नेतृत्व में भाजपा के महानगर पूर्व कार्यसमिति सदस्य एवं अग्रहरी समाज गोरखपुर के महामंत्री सुशील अग्रहरी 'बबलू' सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फ्लाईओवर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लगभग 2.6 किलोमीटर लंबे इस आधुनिक सिक्स-लेन फ्लाईओवर के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच और डबल इंजन सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम बताया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि फ्लाईओवर के शुरू होने से गोरखपुर के शहरी यातायात को नई गति मिलेगी और शहर के समग्र विकास को भी बल प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages