<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

सिक्स-लेन फ्लाईओवर से गोरखपुर के व्यापार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार - सुशील अग्रहरी 'बबलू'


गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर-पैडलेगंज मार्ग पर निर्मित गोरखपुर के प्रथम सिक्स-लेन फ्लाईओवर के लोकार्पण पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर पूर्व कार्यसमिति सदस्य एवं अग्रहरी समाज गोरखपुर के महामंत्री सुशील अग्रहरी 'बबलू' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए इसे गोरखपुर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि लगभग ₹429 करोड़ की लागत से निर्मित 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्स-लेन फ्लाईओवर केवल एक पुल नहीं, बल्कि गोरखपुर के आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक सशक्तीकरण का मजबूत आधार है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में गोरखपुर आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सुशील अग्रहरी 'बबलू' ने कहा कि फ्लाईओवर के शुरू होने से रुस्तमपुर, फलमंडी और देवरिया बाईपास जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होगी। इससे व्यापारियों, दुकानदारों और सर्राफा सहित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय और परिवहन लागत में राहत मिलेगी, जिससे व्यापार को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, बिहार सीमा तथा नेपाल की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी। पहले जहां इस मार्ग को पार करने में लगभग 45 मिनट लगते थे, वहीं अब यह दूरी लगभग 5 मिनट में तय की जा सकेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शहर में यातायात सुचारु होने से आम नागरिकों को जाम और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। साथ ही एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होने से लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
अंत में सुशील अग्रहरी 'बबलू' ने अग्रहरी समाज एवं जनपदवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण के अपने संकल्प को धरातल पर उतार रही है तथा यह फ्लाईओवर आने वाले वर्षों में गोरखपुर की प्रगति और समृद्धि का नया प्रतीक बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages