<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने उठा अधिकारियों की मनमानी का मुद्दा


बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्ती के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के आवास और सर्किट हाउस में संगठन एवं प्रशासनिक विषयों पर अलग-अलग बैठकें कर जिले की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में संगठन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही और निजी स्वार्थ के कारण आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बस्ती विकास प्राधिकरण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत, तहसील (राजस्व), पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव 'देवा', दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय, नीरज, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजयपाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, रामायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, विनय यादव, सुशील सिंह, चंद्रमणि पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, पुष्करादित्य सिंह, राजेन्द्र गौड़, यशकांत सिंह, अनिल दूबे, प्रमोद चौधरी 'गिल्लम', नागेंद्र सिंह 'सिंकू' सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages