<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के सोनवरसा गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सोनवरसा गांव निवासी साहिल (पुत्र स्वर्गीय इस्लाम) शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सरिया काटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़े।

परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि साहिल के पिता इस्लाम का निधन कोरोना काल में हो गया था। दो भाइयों और दो बहनों में साहिल सबसे बड़े थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages