वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला शिल्पियों एवं उद्यमियों के समग्र विकास तथा उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 28 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन परिसर के निकट एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में माटीकला उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं शिल्पियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान परंपरागत कुम्हार एवं माटीकला से जुड़े कारीगरों का उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड में पंजीकरण कराया जाएगा तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक शिल्पी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटीकला से जुड़े सभी उद्यमियों एवं कारीगरों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580503136 एवं 9044610496 पर संपर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment