<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 25, 2026

भाजपा महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, स्वागत-अभिनंदन समारोह व आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्तिनगर कॉलोनी में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वागत-अभिनंदन समारोह एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है और भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पार्षद आलोक सिंह विशेन, शिवम पाण्डेय, निलेश पाण्डेय, मोहन सिंह, प्रीती शाही सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages