गोरखपुर। सामाजिक एकता, वैवाहिक समन्वय और समाज के उत्थान का संदेश देने वाला पटवा युवा समाज सेवा समिति का वैवाहिक परिचय एवं सम्मान समारोह रविवार को राजघाट स्थित पुरानी चुंगी के रामलीला मैदान में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने पटवा समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का पारंपरिक रीति से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं समिति के उपाध्यक्ष आकाश पटवा ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों को एक मंच पर जोड़ने की सार्थक पहल की गई, वहीं समाज के प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट व्यक्तियों का भी सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पटवा समाज ने अपनी एकजुटता और सामाजिक चेतना का जो परिचय दिया है, वह प्रेरणादायी है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा, महामंत्री श्याम बाबू पटवा एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा की सराहना करते हुए कहा कि समाज की जो भी न्यायोचित मांगें होंगी, उन्हें सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
समारोह में हिंदी दैनिक 'दहकती रिपोर्ट' के संपादक दिलीप कुमार पटवा ने कैबिनेट मंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव तथा पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय को कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा ने कहा कि समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन आगे भी निरंतर किए जाएंगे। महामंत्री श्याम बाबू पटवा ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमोद पाटकर, विपिन पटवा, राजेश पटवा, अनिल पटवा, संदीप पटवा, राजा पटवा, सतीश पटवा, ध्रुवचंद पटवा, बृजेश कुमार पटवा, बबलू रतनलाल पटवा, भोला पटवा, दुर्गेश गांधी पटवा, राजकुमार पटवा, कालीचरण पटवा, प्रहलाद पटवा, अनूप पटवा, सुरेश चंद्र पटवा, नीलम पटवा, अजय कुमार पटवा, प्रेम कुमार पटवा, दिलीप कुमार पटवा, शैलेंद्र कुमार पटवा, गणेश पटवा, किशन पटवा, अमन पटवा, विजय बहादुर पटवा, कुलदीप पटवा, अमित पटवा, नितिन पटवा, प्रदीप पटवा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment