वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन निर्माण परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (गोरखपुर-अयोध्या मार्ग) पर सहजनवां के समीप सीहापार स्थित सड़क अधोगामी पुल (आरयूबी) संख्या-172 ए के निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 28 जुलाई से 25 अक्टूबर 2026 तक सीहापार स्थित आरयूबी संख्या-172 ए से होकर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह अंडरपास सहजनवां कट से गीडा सेक्टर-26 के रास्ते मगहर जाने वाले मार्ग पर स्थित है।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए इस अवधि में सीहापार अंडरपास का उपयोग न करें। मगहर रोड से गीडा सेक्टर-26 की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 का उपयोग करें।
रेलवे ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कर यातायात को शीघ्र सामान्य किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment