<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

आरपीएफ प्रशिक्षण केन्द्र में 100 से अधिक पौधों का रोपण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत समय-समय पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन तथा अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर परिसर में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल सत्य प्रकाश ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र के उप प्रधानाचार्य एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त/गोरखपुर क्षेत्र धर्मेन्द्र कुमार राना सहित रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक एवं जवान उपस्थित रहे।

पौधारोपण अभियान के दौरान आम, अमरूद, नींबू, लीची, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।

पूर्वोत्तर रेलवे का यह अभियान हरित एवं स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से रेलवे परिसर को अधिक हराभरा बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages