<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

श्रावण शिवरात्रि को लेकर कलवारी थाने में पीस कमेटी की बैठक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आगामी श्रावण शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कलवारी परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक, डीजे संचालक, पत्रकार बंधु, चौकीदार तथा थाने के समस्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी से श्रावण शिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी उपद्रवी तत्व के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से उनके गांवों एवं ग्राम सभाओं में श्रावण शिवरात्रि के दौरान संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages